विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस ने ली चार और जानें

By Edited By:
Published: Fri, 07 Oct 2016 01:26 AM (GMT+05:30)

गोरखपुर पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे म

News Article Hero Image

गोरखपुर

पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में दस नए मरीज भर्ती किए गए जबकि चार अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 106 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन चार लोगों की मौत हुई है उनमें खजनी गोरखपुर की पांच साल की श्वेता, खोराबार गोरखपुर की पंद्रह साल की अर्चना, संतकबीरनगर की दो साल की काव्या तथा बिहार की तेरह साल की सहाना खातून शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के पांच, संतकबीरनगर व बिहार के दो-दो तथा मऊ के एक मरीज हैं। इस साल एक जनवरी से अब तक बीआरडी मेडिकल कालेज में 1289 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 335 की मौत हुई है।

-------------

इंसेफ्लाइटिस मरीज के बारे में दी गलत सूचना

बीआरडी मेडिकल कालेज में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की गलत रिपोर्टिग का मामला सामने आया है। यहां गुरुवार को तरयासुजान कुशीनगर की मरीज बबिता को कैंपियरगंज गोरखपुर का बताया गया है। गलती मिलने पर सीएमओ ने मेडिकल कालेज स्थित नेहरू अस्पताल के एसआइसी को पत्र लिखकर गलती सुधारने को कहा है। यह भी कहा है कि रिपोर्ट स्पष्ट शब्दों में लिखी जाए, इंसेफ्लाइटिस के मरीजों का नाम, पते के साथ मोबाइल नंबर भी दिया जाए।

----------