यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस ने ली तीन और जानें
गोरखपुर पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस का कहर जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में 23 न

गोरखपुर
पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस का कहर जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में 23 नए मरीज भर्ती किए गए जबकि तीन अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 111 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन तीन लोगों की मौत हुई है उनमें देवरिया के तीन साल के सत्यवीर, महराजगंज की पंद्रह साल की प्रियंका व सिद्धार्थनगर के तेरह साल के अजीत शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के बारह, महराजगंज के तीन, देवरिया, संतकबीरनगर व कुशीनगर के दो-दो तथा सिद्धार्थनगर व मऊ के एक-एक मरीज हैं। इस साल एक जनवरी से अब तक मेडिकल कालेज में 1279 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 331 की मौत हुई है।
