विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डेंगू से युवक की मौत, भाई गंभीर

By Edited By:
Published: Thu, 06 Oct 2016 01:09 AM (IST)

गोरखपुर डेंगू का कहर तेज होता जा रहा है। मंगलवार की शाम बड़हलगंज कस्बे के सोती चौराहा निवासी 25 व

News Article Hero Image

गोरखपुर

डेंगू का कहर तेज होता जा रहा है। मंगलवार की शाम बड़हलगंज कस्बे के सोती चौराहा निवासी 25 वर्षीय मोनू बर्नवाल की बीमारी से मौत हो गई जबकि बड़े भाई 38 वर्षीय निक्की बर्नवाल की स्थिति गोरखनाथ हास्पिटल में गंभीर बनी हुई है। अब तक गोरखपुर व आसपास के जिलों में डेंगू से मौतों की तादाद छह हो गई है। इनमें बीआरडी मेडिकल कालेज में हुई तीन मासूमों की मौत शामिल है।

बड़हलगंज क्षेत्र के पाच दर्जन से अधिक मरीज जनपद के विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। बड़हलगंज कस्बा निवासी मुराली जायसवाल की पत्‍‌नी व पुत्र का गोरखनाथ हास्पिटल में इलाज चल रहा है, वहीं विवेक मद्धेशिया, अनूप चौरसिया, गुडडू वर्मा, पिंटू वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, शुभम गुप्ता, गोलू मद्धेशिया, विशाल सोनकर, बजरंगी जायसवाल, झिनक वर्मा, सभासद सुनील यादव आदि सहित करीब पांच दर्जन से अधिक लोग बीमारी से प्रभावित हैं। बुधवार को सभासद सुनील यादव को इलाज के लिए गोरखनाथ हास्पिटल में भर्ती कराया गया। कस्बे के हनुमानगढ़ी मुहल्ले के पांच, सोनकर मुहल्ला के 25, डाकखाना गली के 15, चिल्लूपार के 15, महदेवा मुहल्ले के चार मरीजों का इलाज गोरखनाथ, आर्यन हास्पिटल व मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है।

------------

तीन और मरीजों मिला डेंगू

जिला अस्पताल की पैथालॉजी में हुई जांच में तीन और मरीजों में डेंगू की पुष्टि की गई है। इनमें झंगहा की बत्तीस साल की मुन्नी देवी, गोला के चालीस साल के शिव प्रसाद व महानगर के तीस साल के शेखर शामिल हैं।

---------