विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस ने ली सात और जानें

By Edited By:
Published: Tue, 04 Oct 2016 01:26 AM (IST)

गोरखपुर पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के कहर से स्थिति गंभीर बनी हुई है। बीते दो दिन में बीआरडी मेडिकल

News Article Hero Image

गोरखपुर

पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के कहर से स्थिति गंभीर बनी हुई है। बीते दो दिन में बीआरडी मेडिकल कालेज में छब्बीस नए मरीज भर्ती किए गए जबकि सात अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 111 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन सात लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर के दस साल के फिरोज, देवरिया की तेरह साल की सिरमती व पांच साल की रागिनी, कुशीनगर की बारह साल की मनीषा, महराजगंज की सात साल की तौफिया, सिद्धार्थनगर के छह साल के दिलशाद तथा गोपालगंज बिहार की दस साल की अंजनी शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के दस, सिद्धार्थनगर के पांच, कुशीनगर के तीन, संतकबीरनगर व बिहार के दो-दो तथा देवरिया, महराजगंज, बस्ती व गोंडा के एक-एक मरीज हैं। इस साल एक जनवरी से अब तक बीआरडी मेडिकल कालेज में 1245 मरीज भर्ती किए गए हैं जिनमें से 324 की मौत हुई है।