यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस ने ली चार और जानें
गोरखपुर पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे म

गोरखपुर
पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में आठ नए मरीज भर्ती किए गए जबकि चार अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 105 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन चार लोगों की मौत हुई है उनमें सहजनवां गोरखपुर की डेढ़ साल की ब्यूटी तथा कुशीनगर की नौ साल की राधिका, दो साल के सत्यम तथा पांच साल विंद्यांशु शामिल हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 1176 मरीज भर्ती हुए हैं जिनमें से 310 की मौत हो चुकी है।
