यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस ने ली दस और जानें
गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते दो दिन में ब

गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते दो दिन में बीआरडी मेडिकल कालेज में सत्रह नए मरीज भर्ती किए गए, जबकि दस अन्य मरीजों की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 107 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन दस लोगों की मौत हुई है, उनमें चौरीचौरा की चार साल की प्रिया, उरुवा बाजार की ढाई साल की संजना, देवरिया की छह साल की खुशी व जाफर अली, कुशीनगर के दो साल के धनंजय, महराजगंज के चौदह महीने के अभिषेक, इटवा सिद्धार्थनगर के बारह साल के अतीश, गोंडा के डेढ़ साल के आदित्य, बस्ती के डेढ़ साल के रितेश तथा बिहार की ग्यारह वर्षीय संजीवनी कुमारी शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के चार, कुशीनगर के आठ तथा बस्ती, देवरिया, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर व महराजगंज के एक-एक मरीज हैं। इस साल बीते एक जनवरी से अब तक बीआरडी मेडिकल कालेज में 1147 मरीज भर्ती हो चुके हैं, जिनमे से 304 की मौत हुई है।
