यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस ने ली तीन और जानें
गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे म

गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में 23 नए मरीज भर्ती किए गए, जबकि तीन अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में विभिन्न वार्डो में भर्ती 108 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन तीन मासूमों की मौत हुई है, उनमें गुलरिहा गोरखपुर के तीन साल के सर्वेश, हाटा कुशीनगर के सात साल के सूरज और सलेमपुर देवरिया के पांच वर्षीय नितेश शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के सर्वाधिक छह, देवरिया के पांच, कुशीनगर व बिहार के चार-चार, सिद्धार्थनगर के दो तथा गोंडा व संतकबीरनगर के एक-एक मरीज हैं। इस साल एक जनवरी से अब तक बीआरडी मेडिकल कालेज में 1130 मरीज भर्ती हो चुके हैं, जिनमें से 294 की मौत हो चुकी है।
