यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस ने ली ग्यारह और जानें
गोरखपुर पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की मौतों का सिलसिला जारी है। बीते दो दिन में बीआरडी मे

गोरखपुर
पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की मौतों का सिलसिला जारी है। बीते दो दिन में बीआरडी मेडिकल कालेज में 23 नए मरीज भर्ती किए गए जबकि ग्यारह अन्य की मौत हो गई। मरने वालों में सिद्धार्थनगर के ग्यारह वर्षीय सचिन, महराजगंज की तीन साल की रागिनी, गोरखपुर के छह वर्ष के महेश, कुशीनगर की दो साल की सुंदरी, बिशुनपुरा निवासी 13 वर्षीय सुहेल, कसया के पांच साल के निखिल, संतकबीर नगर के चार वर्षीय नमरा, आठ वर्षीय नेहा, मुंडेरवा की निवासी 12 वर्षीय संदीप, बिहार के पश्चिमी चंपारण निवासी 5 वर्षीय अनिरूद्ध और गोपालगंज निवासी साढ़े चार वर्षीय सचिन कुमार की मौत हो गई।
----------------
चिकनगुनिया व डेंगू के मरीज मिले
पूर्वाचल में डेंगू का कहर जारी है। चिकनगुनिया के भी मामले मिल रहे हैं। बुधवार को एक और मरीज में डेंगू की पुष्टि की गई। जिला अस्पताल की पैथालॉजी में हुई जांच में गोरखपुर के कैंपियरगंज निवासी बैद्यनाथ में बीमारी सामने आई। उधर चिकनगुनिया का भी एक और मरीज भर्ती किया गया है। दिल्ली में काम करने वाले पचास साल के मुर्तजा की दिल्ली में हुई जांच में चिकनगुनिया मिला था। यहां पुष्टि के लिए सेम्पुल नेशनल इंस्टीच्यूट आफ वायरोलॉजी में भेजा गया है।
