विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अड़तालीस घंटे में इंसेफ्लाइटिस से दस मौतें

By Edited By:
Published: Tue, 20 Sep 2016 01:35 PM (GMT+05:30)

गोरखपुर : इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। 48 घंटे के दौरान मेडिकल कालेज में दस और मरीजों क

News Article Hero Image

गोरखपुर : इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। 48 घंटे के दौरान मेडिकल कालेज में दस और मरीजों की मौत हो गई। इस दौरान 32 नए मरीज इलाज के लिए भर्ती किए गए। कालेज के संबंधित वार्ड में 123 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मरने वालों में देवरिया बनकटा के रंजीत (8), संतकबीरनगर की शिवागी (11), संदीप (11), संजना (3), सिद्धार्थनगर की अल्पना (7), महरागंजए सिसवा की शीतल (3), कुशीनगर की प्रियंका (8), बिहार चंपारन की शबनम (16), गोपालगंज की पल्लवी (6), आजमगढ़ जीयनपुर के गोविंद (11) शामिल हैं।