यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस से चार मौतें, 13 मरीज भर्ती
गोरखपुर : जनवरी से लेकर अब तक सिर्फ मेडिकल कालेज में इंसेफ्लाइटिस से पीड़ित भर्ती होने वाले 1030 म

गोरखपुर :
जनवरी से लेकर अब तक सिर्फ मेडिकल कालेज में इंसेफ्लाइटिस से पीड़ित भर्ती होने वाले 1030 मरीजों में 258 की मौत हो चुकी है। मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में चार लोगों की मौत हो चुकी है। इस दौरान 13 नए मरीज भर्ती हुए। कालेज के इंसेफ्लाइटिस वार्ड में इलाज के लिए 110 मरीज भर्ती हैं।
चौबीस घंटों के दौरान मरे मरीजों के नाम हैं-आकाशदीप (4) पुत्र कुंवर चंद गुप्त बांसी। बबिता (13) पुत्री छेदी पडरौना। आयुष (2) पुत्र संजय झंगहा और प्रीती (6) पुत्री महंत खड्डा।
भर्ती होने वाले मरीजों में से गोरखपुर, बिहार एवं संतकबीरनगर के 3-3, सिद्धार्थनगर एवं देवरिया के 1-1 और बस्ती के 2 मरीज शामिल हैं।
