विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस ने ली दो और जानें

By Edited By:
Published: Fri, 16 Sep 2016 02:10 AM (IST)

गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे

News Article Hero Image

गोरखपुर :

पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में पंद्रह नए मरीज भर्ती किए गए, जबकि दो अन्य की मौत हो गई।

जिन दो लोगों की मौत हुई है, उनमें बस्ती की तेरह साल की रिया व सिद्धार्थनगर के तीन साल के सूरज शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के चार, देवरिया के तीन, कुशीनगर व संतकबीरनगर के दो-दो तथा बस्ती, सिद्धार्थनगर, महराजगंज व बिहार के एक-एक मरीज है। इस साल एक जनवरी से अबतक बीमारी मेडिकल कालेज में 1017 मरीज भर्ती हो चुके हैं, जिनमें से 254 की मौत हुई है।