विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस पर शोध करेंगे वैज्ञानिक

By Edited By:
Published: Thu, 15 Sep 2016 02:04 AM (IST)

गोरखपुर इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च के वैज्ञानिक बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती इंसेफ्लाइटिस क

News Article Hero Image

गोरखपुर

इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च के वैज्ञानिक बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती इंसेफ्लाइटिस के मरीजों पर शोध करेंगे।

चार दक्षिण भारतीय वैज्ञानिकों की टीम बुधवार को बीआरडी मेडिकल कालेज पहुंच गई। इनमें से दो बाल रोग विशेषज्ञ जबकि दो पैथालॉजी के हैं। इस साल अगस्त के तीसरे हफ्ते में आइसीएमआर के वैज्ञानिकों की टीम ने पूर्वाचल का दौरा किया था। टीम मेडिकल कालेज के इंसेफ्लाइटिस वार्ड में गई थी और भर्ती मरीजों का परीक्षण किया था। इस दौरान कई मरीजों के स्क्रब टाइफस जीवाणु से संक्रमित होने के लक्षण मिले थे। इनके शरीर में चकत्ते व दाने में पाए गए थे। इन बिंदुओं को लेकर टीम आगे शोध करेगी।