यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बाल रोग विभाग के डाक्टर का इस्तीफा
गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कालेज के बाल रोग विभाग में मुसीबत खत्म होती नहीं दिख रही है। यहां पूर्व विभा

गोरखपुर
बीआरडी मेडिकल कालेज के बाल रोग विभाग में मुसीबत खत्म होती नहीं दिख रही है। यहां पूर्व विभागाध्यक्ष डा. एके राठी द्वारा इस्तीफा देने का मामला अभी गरम ही था कि संविदा पर कार्यरत एक प्रवक्ता डा जुनेद व उनकी सीनियर रेजीडेंट पत्नी ने इस्तीफा दे दिया।
इस्तीफे की वजह संबंधित चिकित्सक की कालेज प्रशासन से नाराजगी बताई जा रही है। बताया जाता है चिकित्सक की पत्नी बीते दो साल से विभाग में सीनियर रेजीडेंट के पर कार्यरत थीं। इस साल भी उनको सेवा विस्तार मिल गया था। बाद में अचानक कालेज प्रशासन ने पद को रिक्त घोषित करते हुए नई नियुक्ति की सूचना जारी कर दी। इसको को लेकर संबंधित चिकित्सक नाराज थे। हालांकि इस संबंध में पूछे जाने पर चिकित्सक ने बताया कि मामले को लेकर प्राचार्य से बात हुई थी। उन्होंने बताया कि त्रुटिवश सूचना दे दी गई थी। बाल रोग की विभाग से भी इस मामले में बातचीत हुई। फिलहाल मैं शहर से बाहर हूं। लौटकर पूर्ववत कार्य करता रहूंगा।
