विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस ने ली चार और जानें

By Edited By:
Published: Sun, 11 Sep 2016 02:18 AM (IST)

गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे म

News Article Hero Image

गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में दस नए मरीज भर्ती किए गए, जबकि चार अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 148 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन चार लोगों की मौत हुई है उनमें देवरिया के तीन साल के सागर तथा महेंद्र गुप्ता 62, सुखपुरा बलिया के रोहित 8 तथा पश्चिम चंपारण बिहार के साढ़े तीन साल के अरुण शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर व कुशीनगर के तीन-तीन तथा देवरिया, सिद्धार्थनगर, महराजगंज व संतकबीरनगर के एक-एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक 950 मरीज मेडिकल कालेज में भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 231 की मौत हुई है।

-----------

इनसेट

एक और मरीज में मिला डेंगू

गोरखपुर व आसपास के जिलों में डेंगू भी पांव पसारता जा रहा है। शनिवार को एक और मरीज में बीमारी की पुष्टि हुई। जिला अस्पताल में जांच के दौरान जिले के खजनी के भरोहिया निवासी 28 साल के शिवशंकर में बीमारी सामने आई। इस समय जिला अस्पताल में दो मरीजों का इलाज चल रहा है। बाकी मरीज निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। अब तक जिला अस्पताल में हुई जांच के दौरान दस मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।

डेंगू के मरीजों की बढ़ती तादाद को देखते हुए सीएमओ पहले से ही अलर्ट जारी कर चुके हैं। निजी अस्पतालों, पैथालॉजी सेंटरों से कहा गया है कि वह डेंगू की पुष्टि होने के बाद मरीज का नाम, पता व मोबाइल नंबर व अन्य विवरण सीएमओ कार्यालय को भेजें जिससे रोकथाम के उपाय किए जा सकें।