विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पांच और मौतें 32 नए मरीज भर्ती

By Edited By:
Published: Wed, 07 Sep 2016 01:46 AM (IST)

गोरखपुर : पूर्वाचल व आसपास के जिलों में इंसेफ्लाइटिस से स्थिति गंभीर बनी है। बीते चौबीस घंटे में

News Article Hero Image

गोरखपुर :

पूर्वाचल व आसपास के जिलों में इंसेफ्लाइटिस से स्थिति गंभीर बनी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में 32 नए मरीज भर्ती किए गए जबकि पांच अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 122 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन पांच लोगों की मौत हुई है, उनमें सिंदुरिया महराजगंज की एक साल की सपना, पनियरा महराजगंज के पांच साल के आदित्य, देवरिया की चार साल की मीरू, संतकबीरनगर की चार साल की मांद्रवि तथा गोपालगंज बिहार की आठ साल ही हैप्पी कुमारी शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के सर्वाधिक ग्यारह, कुशीनगर के पांच, देवरिया व बिहार के तीन-तीन, महराजगंज के दो, संतकबीरनगर के चार तथा बस्ती, आजमगढ़, सिद्धार्थनगर व बलिया के एक-एक मरीज हैं।