विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चालीस नए मरीजों में मिला जापानी इंसेफ्लाइटिस

By Edited By:
Published: Tue, 06 Sep 2016 01:49 AM (IST)

गोरखपुर खात्मे के दावे के बीच मच्छर जनित जापानी इंसेफ्लाइटिस के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में

News Article Hero Image

गोरखपुर

खात्मे के दावे के बीच मच्छर जनित जापानी इंसेफ्लाइटिस के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में बीआरडी मेडिकल कालेज परिसर स्थित नेशनल इंस्टीच्यूट आफ वायरोलॉजी में जांच के लिए भेजे गए सेम्पुलों में से चालीस में जेई की पुष्टि हुई है। इसको लेकर इस साल अब तक 72 मरीजों में बीमारी की बात सामने आ चुकी है। इसमें से 21 की मौत हुई है।

जेई से संक्रमित होने वाले 72 में से 38 मरीज गोरखपुर मंडल के हैं जिनमें से दस बी मौत हुई है। बाकी मरीज बस्ती मंडल व अन्य जिलों तथा बिहार के हैं। उधर सितंबर की शुरुआत में ही इतनी बड़ी तादाद में मरीजों में जापानी इंसेफ्लाइटिस की पुष्टि से बीमारी की रोकथाम के लिए चल रहा टीकाकरण सवालों के घेरे में है।

--------------

इंसेफ्लाइटिस ने ली पांच और जानें

पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते दो दिन में बीआरडी मेडिकल कालेज में सात नए मरीज भर्ती किए गए जबकि पांच अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती 105 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन पांच लोगों की मौत हुई है उनमें खोराबार गोरखपुर के सात साल के शुभम, पनियरा महराजगंज की सात साल की सुप्रिया व सात साल के शिवा, सिद्धार्थनगर के पांच साल के आर्या तथा बेतिया बिहार की दो साल की नंदिनी शामिल है। भर्ती होने वालों में गोरखपुर व महराजगंज के दो-दो तथा देवरिया के तीन मरीज हैं।

इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 856 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 216 की मौत हुई है।

-------