विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चौबीस घंटे में इंसेफ्लाइटिस से 6 की मौत

By Edited By:
Published: Sat, 03 Sep 2016 01:37 AM (IST)

गोरखपुर: इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। चौबीस घंटे में अकेले मेडिकल कालेज में इंसेफ्

News Article Hero Image

गोरखपुर:

इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। चौबीस घंटे में अकेले मेडिकल कालेज में इंसेफ्लाइटिस से छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में गोरखपुर एवं कुशीनगर के दो-दो और संतकबीनगर एवं बिहार के एक-एक मरीज शामिल हैं। मृतकों के नाम हैं आरिफ (3 वर्ष 6 माह) गगहा-शिवम (5) पिपराइच। रमाशंकर (60) नेबुआ नौरंगिया। छोटी (7) अहिरौली। खुशी (2) संतकबीर नगर और आरती (15) बेतिया।

इस दौरान भर्ती 16 नए मरीजों में से चार गोरखपुर के हैं। इनको लेकर यहां बीआरडी मेडिकल कालेज में इस समय 118 मरीजों का इलाज चल रहा है। जिसमें से 110 बालरोग विभाग में भर्ती हैं। बीआरडी में इस वर्ष जनवरी से अब तक भर्ती 836 मरीजों में 210 की मौत हो चुकी है।

-------------