विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस ने चार और जानें

By Edited By:
Published: Fri, 02 Sep 2016 01:36 AM (GMT+05:30)

गोरखपुर पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे म

News Article Hero Image

गोरखपुर

पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में तीस नए मरीज भर्ती किए गए जबकि चार अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती मरीजों की तादाद 120 तक पहुंच गई है।

जिन चार लोगों की मौत हुई है उनमें पिपराइच की छह साल की आंचल, कैंपियरगंज गोरखपुर के चार साल के रामू, देवरिया के छह साल के रितेश तथा कप्तानगंज कुशीनगर के दो साल के सूरज शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के सर्वाधिक नौ, देवरिया व कुशीनगर के पांच-पांच, महराजगंज व संतकबीरनगर के चार-चार तथा सिद्धार्थनगर, बलरामपुर व बिहार के एक-एक मरीज हैं।

इस साल एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 820 मरीज इलाज के भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 204 की मौत हुई है।