यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मरीज की मौत के बाद हंगामा
गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कालेज के इंसेफ्लाइटिस वार्ड में रविवार की देर रात एक मरीज की मौत के बाद परिज

गोरखपुर
बीआरडी मेडिकल कालेज के इंसेफ्लाइटिस वार्ड में रविवार की देर रात एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों का कहना था कि मौके पर डाक्टर मौजूद नहीं थे। बाद में गार्ड व पुलिस के पहुंचने पर हंगामा शांत हुआ।
कुशीनगर निवासी ¨रकू अपने छह महीने के बेटे को तेज बुखार व झटका आने की शिकायत के बाद शनिवार को लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे और उसे भर्ती कराया। डाक्टरों ने पहले नेहरू अस्पताल के वार्ड संख्या छह में भर्ती किया। रक्त की जांच में इंसेफ्लाइटिस की पुष्टि के बाद मरीज को सौ बेड के इंसेफ्लाइटिस वार्ड में भेज दिया गया। रात में करीब दो बजे मासूम की हालत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों का कहना है कि तब वहां कोई डाक्टर मौजूद नहीं था। वह खोजते रह गए लेकिन कोई भी डाक्टर नहीं आया।
हालांकि इंसेफ्लाइटिस वार्ड में रात में डाक्टरों के नदारद रहने का मामला कोई नया नहीं है। पिछले दिनों प्राचार्य डा. राजीव मिश्र ने रात में करीब एक बजे वार्ड का निरीक्षण किया था। तब भी वहां से कई डाक्टर गायब मिले थे। इसके बाद प्राचार्य ने संबंधित डाक्टरों को नोटिस जारी की थी, लेकिन इसका असर अब भी दिखाई नहीं दे रहा है।
