विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस से 24 घंटे में दो मौतें

By Edited By:
Published: Sat, 27 Aug 2016 02:41 AM (GMT+05:30)

गोरखपुर: इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। चौबीस घंटे में मेडिकल कालेज में हुई दो मौतों क

News Article Hero Image

गोरखपुर:

इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। चौबीस घंटे में मेडिकल कालेज में हुई दो मौतों के साथ जनवरी से लेकर अब तक मरने वालों की संख्या 185 तक पहुंच गई। इस दौरान 6 नए मरीज भी भर्ती हुए।

मृतकों के नाम हैं पूजा-(14) पुत्री राजन राजभर और रिया पटेल-(4) पुत्री मुन्ना। दोनों कुशीनगर के रहने वाले थे। भर्ती होने वाले मरीजों में देवरिया, संतकबीरनगर और कुशीनगर के एक-एक और बिहार के तीन हैं। इनको लेकर इलाज के लिए भर्ती होने वालों की संख्या 90 तक पहुंच गई।

जनवरी से लेकर अब तक सिर्फ मेडिकल कालेज में 713 मरीज भर्ती हो चुके हैं। प्रभावित क्षेत्रों इंसेफ्लाइटिस से प्रभावित और इससे होने वाली मौतों की संख्या इससे कहीं अधिक है।

--------