यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस के शिकार हुए चार
गोरखपुर पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के कहर से स्थिति गंभीर बनी है। बीआरडी मेडिकल कालेज में बीते चौबी

गोरखपुर
पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के कहर से स्थिति गंभीर बनी है। बीआरडी मेडिकल कालेज में बीते चौबीस घंटे में बीस नए मरीज भर्ती किए गए, जबकि चार अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती सौ मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन चार लोगों की मौत हुई है, उनमें गोरखपुर के ओमप्रकाश 38, बस्ती के रामअवध 65 व गोपी 5 तथा कुशीनगर के नबी 6 शामिल हैं। एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 707 मरीज भर्ती हुए हैं, जिनमें से 183 की मौत हुई है।
