विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस से चौबीस घंटे में पांच मौतें

By Edited By:
Published: Thu, 25 Aug 2016 02:08 AM (IST)

गोरखपुर पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस से स्थिति गंभीर बनी हुई है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल का

News Article Hero Image

गोरखपुर

पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस से स्थिति गंभीर बनी हुई है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में बीस नए मरीज भर्ती किए गए जबकि पांच अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती मरीजों की तादाद बढ़कर 107 पहुंच गई है।

जिन पांच लोगों की मौत हुई है उनमें गुलरिहा गोरखपुर के पांच साल के दीनदयाल, महराजगंज के पांच साल के नितेश, संतकबीरनगर की चालीस वर्षीय रीता, बस्ती के सोलह साल के मुकेश व पश्चिमी चंपारण बिहार के एक साल के संजीत कुमार शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के सर्वाधिक छह, कुशीनगर के पांच, महराजगंज के तीन, बस्ती व बिहार के दो-दो तथा सिद्धार्थनगर व बलरामपुर के एक-एक मरीज शामिल हैं।

बीआरडी मेडिकल कालेज में इस साल अब तक 687 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 179 की मौत हुई है।