विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस से एक मौत 18 नए मरीज भर्ती

By Edited By:
Published: Sat, 20 Aug 2016 01:56 AM (IST)

गोरखपुर: इंसेफ्लाइटिस से मौतों और भर्ती होने वालों का सिलसिला जारी है। चौबीस घंटे में सिर्फ मेडिक

News Article Hero Image

गोरखपुर:

इंसेफ्लाइटिस से मौतों और भर्ती होने वालों का सिलसिला जारी है। चौबीस घंटे में सिर्फ मेडिकल कालेज में 1 मरीज की मौत हो गई। 18 नए मरीज भर्ती हुए। मृतका का नाम डाली पुत्री रामा (15) है। वह बड़हलगंज की रहने वाली थी।

भर्ती मरीजों में से गोरखपुर के 6, महराजगंज, देवरिया और कुशीनगर के 1-1, सिद्धार्थनगर के 4 और बिहार के 5 मरीज हैं। एक जनवरी से अब तक कालेज के इंसेफ्लाइटिस वार्ड में भर्ती 603 मरीजों में से 152 की मौत हो चुकी है। अब भी इलाज के लिए 93 मरीज भर्ती हैं।

-------------