यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस ने ली चार और जानें
गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों से स्थिति गंभीर बनी हुई है। बीआरडी मे

गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों से स्थिति गंभीर बनी हुई है। बीआरडी मेडिकल कालेज में बीते चौबीस घंटे में ग्यारह नए मरीज भर्ती किए गए, जबकि चार अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 86 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन चार लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर की एक साल की प्रियांसी तथा देवरिया के सात साल के राहुल, साढ़े तीन साल के रंजीत व एक अन्य मरीज शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के सर्वाधिक छह तथा देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, संतकबीरनगर व बिहार के एक-एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अब तक बीआरडी मेडिकल कालेज में 585 मरीज भर्ती हो चुके हैं, जिनमें से 151 की मौत हुई है। लगातार मरीजों के भर्ती होने व मौतों के बावजूद बीआरडी मेडिकल कालेज में संसाधनों की कमी बनी हुई है। बेडों की कमी से आइसीयू में एक बेड पर देा-दो मरीजों को रखना पड़ रहा है।
