विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस ने ली तीन और जानें

By Edited By:
Published: Thu, 18 Aug 2016 01:04 AM (IST)

गोरखपुर पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल

News Article Hero Image

गोरखपुर

पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में पंद्रह नए मरीज भर्ती किए गए जबकि तीन अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती नब्बे मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन तीन लोगों की मौत हुई है उनमें महराजगंज के दस साल के मनीष, बस्ती की चार साल की सृष्टि और दस माह की खुशी शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के चार, महराजगंज व देवरिया के तीन-तीन, बस्ती के दो तथा कुशीनगर, बलरामपुर व बिहार के एक-एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 574 मरीज इलाज के लिए भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 147 की मौत हुई है।