यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस ने ली नौ और जानें
गोरखपुर पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस से स्थिति गंभीर बनी हुई है। बीते तीन दिन में बीआरडी मेडिकल काले

गोरखपुर
पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस से स्थिति गंभीर बनी हुई है। बीते तीन दिन में बीआरडी मेडिकल कालेज में 34 नए मरीज भर्ती हुए जबकि नौ अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 85 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन नौ लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर की तीन साल की अनुष्का, तीन साल की इच्छा व आठ साल के रवि, देवरिया के चार साल के देवा, संतकबीरनगर की पांच साल की स्नेहा, आठ साल की अंशिका व दो साल की अंकिता, सिद्धार्थनगर की तीन साल की अंशिका व नेपाल की छह साल की सोना कुमारी शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के दस, महराजगंज, देवरिया व संतकबीरनगर के तीन-तीन, बस्ती के दो, सिद्धार्थनगर के एक तथा कुशीनगर व बिहार के छह-छह मरीज शामिल हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से बीआरडी मेडिकल कालेज में 559 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 144 की मौत हुई है।
इंसेफ्लाइटिस से स्थिति गंभीर होने के बावजूद बीमारी से बचाव व इलाज के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। स्वास्थ्य केंद्रों की तो स्थिति दयनीय है ही, बीआरडी मेडिकल कालेज तक में आइसीयू बेडों की कमी से एक बेड पर दो-दो मरीजों को रखना पड़ रहा है। कई दवाओं की भी कमी है।
