यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस से चार मौतें, 19 नए मरीज
गोरखपुर : इंसेफ्लाइटिस से मौतों का क्रम जारी है। 24 घंटे में मेडिकल कालेज में 4 मरीजों की मौत हो गई

गोरखपुर : इंसेफ्लाइटिस से मौतों का क्रम जारी है। 24 घंटे में मेडिकल कालेज में 4 मरीजों की मौत हो गई। इस दौरान 19 नए रोगी इलाज के लिए भर्ती किए गए। जनवरी से अब तक सिर्फ मेडिकल कालेज में भर्ती 509 मरीजों में 128 की मौत हो चुकी है।
24 घंटे के दौरान मरने वालों के नाम हैं- सिद्धार्थनगर के उस्का निवासी रामअवतार (15) पुत्र ओमप्रकाश, बिहार की सोनम कुमारी (5) पुत्री अजय यादव, सिद्धार्थनगर खेसरा की शिखा (2) पुत्री अरविंद, बिहार के आरिफ कुरैशी (1) पुत्र फेंकू।
इसी दौरान गोरखपुर के पांच, महराजगंज के चार, देवरिया के दो, संतकबीरनगर के तीन, कुशीनगर के पांच मरीज इलाज के लिए भर्ती किए गए।
