यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस ने ली तीन और जानें
जागरण संवाददाता, गोरखपुर पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर
पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते दो दिन में बीआरडी मेडिकल कालेज में पंद्रह नए मरीज भर्ती किए गए जबकि तीन अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 76 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन तीन मासूमों की मौत हुई है उनमें चिलुआताल गोरखपुर की पांच साल की मुस्कान, बड़हलगंज गोरखपुर की तेरह वर्षीय काजल तथा कुशीनगर के पांच साल के दुक्खी शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के चार, देवरिया व कुशीनगर के तीन-तीन, संतकबीरनगर के दो तथा सिद्धार्थनगर, गोंडा व महराजगंज के एक-एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 455 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 120 की मौत हो चुकी है।
