विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक बेड पर तीन मरीज देख कमिश्नर हैरान

By Edited By:
Published: Sun, 07 Aug 2016 02:03 AM (IST)

गोरखपुर : शनिवार को बीआरडी मेडिकल कालेज का निरीक्षण करने पहुंचे कमिश्नर अनिल कुमार इंसेफ्लाइटिस वार्

News Article Hero Image

गोरखपुर : शनिवार को बीआरडी मेडिकल कालेज का निरीक्षण करने पहुंचे कमिश्नर अनिल कुमार इंसेफ्लाइटिस वार्ड में एक बेड पर तीन-तीन मरीज देखकर हैरान रह गए। पूछने पर संसाधनों की कमी सामने आई।

शाम करीब साढ़े चार बजे कमिश्नर मेडिकल कालेज पहुंचे। सीधे सौ बेड के वार्ड में गए जहां इंसेफ्लाइटिस के मरीज भर्ती हैं। एक बेड पर दो से तीन मरीजों को देख चौंक गए। वजह पूछी तो बताया गया कि मरीज अधिक हैं और बेड व वेंटीलेटर की तादाद कम है। अधिकारियों ने डाक्टरों व दवा की कमी की बात भी बताई। इसके बाद कमिश्नर नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष में पहुंचे। यहां भी एक बेड पर दो से तीन नवजात को रखा गया था। यहां भी बेडों की कमी सामने आई।

कमिश्नर को प्राचार्य डा.राजीव मिश्र ने बताया कि वार्ड को उच्चीकृत करने संबंधी प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इंसेफ्लाइटिस के इलाज के लिए दवाओं व संसाधनों के लिए भी प्रस्ताव गया है पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे दिक्कत है। यह बात भी सामने आई कि यदि जिला अस्पताल में स्थापित आईसीयू व स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थापित इंसेफ्लाइटिस ट्रीटमेंट सेंटरों में मरीजों को भर्ती किया जाए तो समस्या का समाधान हो सकता है।

प्राचार्य डा.राजीव मिश्र ने कमिश्नर को इस संबंध में पहले से भेजा गया प्रस्ताव भी सौंपा। कमिश्नर ने अपनी तरफ से शासन से बात करने व मदद का आश्वासन दिया।

-------------

इंसेफ्लाइटिस से दो और मौतें:

इंसेफ्लाइटिस के मरीजों के भर्ती होने व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में चार नए मरीज भर्ती किए गए, जबकि दो अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 69 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन दो मरीजों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर के छह साल के प्रिंस व सीवान के साठ साल के सीताराम शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के दो तथा देवरिया व बस्ती के एक-एक मरीज हैं। इस साल एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 440 मरीज भर्ती हुए हैं जिनमें से 117 की मौत हो गई है।