यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस से पांच मौतें, 8 नए मरीज भर्ती
गोरखपुर : इंसेफ्लाइटिस से मासूमों की मौतों का क्रम जारी है। 24 घंटे के दौरान सिर्फ मेडिकल कालेज मे

गोरखपुर :
इंसेफ्लाइटिस से मासूमों की मौतों का क्रम जारी है। 24 घंटे के दौरान सिर्फ मेडिकल कालेज में पांच मौतें हुई। जनवरी से अब तक भर्ती होने वाले 436 मरीजों में से 115 की मौत हो चुकी है।
मृतकों में गोरखपुर झगहा की पूनम 35, देवरिया के छेरियावा की संध्या 12, कुशीनगर पटहेरवा की ढाई साल की खुशी, कुशीनगर पडरौना की साढे़ चार साल की मोहिनी, तथा बस्ती वाल्टरगंज के साढ़े तीन साल के विवेक शामिल हैं।
शुक्रवार को आठ नए मरीज इलाज के लिए भर्ती किए गए। इनमें गोरखपुर के 4, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर और बिहार के एक-एक मरीज हैं। अब भी संबंधित वार्ड में 74 मरीजों का इलाज चल रहा है।
