यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस ने ली चार और जानें
गोरखपुर पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस से स्थिति गंभीर होती जा रही है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिक

गोरखपुर
पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस से स्थिति गंभीर होती जा रही है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में पंद्रह नए मरीज भर्ती किए गए जबकि चार अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती 80 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन चार लोगों की मौत हुई है उनमें सहजनवा गोरखपुर के पांच साल के प्रिंस, झंगहा गोरखपुर की डेढ़ साल नाजमा तथा संतकबीरनगर के बारह साल के राजन व दस साल के रोहित शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के पांच, देवरिया व कुशीनगर के तीन-तीन तथा महराजगंज व बिहार के दो-दो मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अब तक बीआरडी मेडिकल कालेज 428 मरीज भर्ती हुए हैं जिनमें से 110 की मौत हुई है।
