विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस ने ली दो और जानें

By Edited By:
Published: Thu, 04 Aug 2016 01:42 AM (GMT+05:30)

गोरखपुर पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस का कहर तेज होता जा रहा है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल काल

News Article Hero Image

गोरखपुर

पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस का कहर तेज होता जा रहा है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में बीस नए मरीज भर्ती किए गए जबकि दो अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 79 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन दो मासूमों की मौत हुई है उनमें सिंघड़िया गोरखपुर के चौदह साल के कृष्णा व तरकुलवा देवरिया के साढ़े चार साल के मटरू शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के तीन, महराजगंज के सात, देवरिया के चार, संतकबीरनगर व बिहार के दो-दो तथा कुशीनगर व बस्ती के एक-एक मरीज हैं। इस साल एक जनवरी से अब तक बीआरडी मेडिकल कालेज में 413 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 106 की मौत हुई है।