विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस ने ली तीन और जानें

By Edited By:
Published: Tue, 02 Aug 2016 01:12 AM (GMT+05:30)

जागरण संवाददाता, गोरखपुर पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है।

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गोरखपुर

पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते दो दिन में बीआरडी मेडिकल कालेज में पंद्रह नए मरीज भर्ती किए गए जबकि तीन अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़कर 80 तक पहुंच गई है।

जिन तीन लोगों की मौत हुई है उनमें कैंपियरगंज गोरखपुर के बारह साल के आकाश, संतकबीरनगर के तीन साल के सनी तथा पश्चिम चंपारण बिहार के तीन साल के पवन कुमार शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के पांच, महराजगंज, देवरिया व कुशीनगर के दो-दो, संतकबीरनगर के एक व बिहार के तीन मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 387 मरीज इलाज के लिए भर्ती हुए हैं जिनमें से 99 की मौत हुई है।