यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस से दो मासूमों की मौत
गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस का कहर तेज होता जा रहा है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल काल

गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस का कहर तेज होता जा रहा है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में ग्यारह नए मरीज भर्ती किए गए, जबकि दो अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल के वार्डो में भर्ती मरीजों की तादाद बढ़कर 74 हो गई है।
जिन दो मासूमों की मौत हुई है, उनमें महराजगंज की चार साल के नेमतजहा़ं व कुशीनगर की दो वर्षीय सुवना शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर, संतकबीरनगर व कुशीनगर के दो-दो तथा महराजगंज, सिद्धार्थनगर, मऊ, गोंडा व बलरामपुर के एक-एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 372 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 96 की मौत हुई है।
