विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस का हाल जानने आज केंद्र से आएगी टीम

By Edited By:
Published: Tue, 26 Jul 2016 01:04 AM (IST)

गोरखपुर: इंसेफ्लाइटिस के मरीजों का हाल जानने के लिए मंगलवार को केंद्र की एक आठ सदस्यीय टीम मेडिकल

News Article Hero Image

गोरखपुर:

इंसेफ्लाइटिस के मरीजों का हाल जानने के लिए मंगलवार को केंद्र की एक आठ सदस्यीय टीम मेडिकल कालेज का दौरा करेगी। कालेज के प्रचार्य डा. राजीव मिश्रा ने बताया कि टीम तीन दिन तक यहां रहेगी। संभव है उन क्षेत्रों का भी दौरा करे जो रोग के लिहाज से सर्वाधिक संवेदनशील हैं।

---------

इंसेफ्लाइटिस के 19 नए

मरीज भर्ती, 3 की मौत

गोरखपुर: बारिश का सीजन शुरु होने के साथ ही इंसेफ्लाइटिस का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है।

अड़तालीस घंटे में मेडिकल कालेज के संबंधित वार्ड में 19 नए मरीज भर्ती हुए। इनमें से तीन की मौत हो गई।

मृतकों के नाम हैं-हरपुर बुदहद के सुधीर सिंह (13) कुशीनगर कसया के शिवांस (9) और बखिरा के शोएब अहमद (7)। जनवरी से लेकर अब तक मेडिकल कालेज में भर्ती 385 मरीजों में से 85 की मौत हो चुकी है।

-------------