विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

24 घंटे में इंसेफ्लाइटिस के 13 नए मरीज भर्ती

By Edited By:
Published: Thu, 21 Jul 2016 01:05 AM (GMT+05:30)

गोरखपुर बरसात के साथ ही पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों के भर्ती होने का सिलसिला तेज हो गया ह

News Article Hero Image

गोरखपुर

बरसात के साथ ही पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों के भर्ती होने का सिलसिला तेज हो गया है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में तेरह नए मरीज भर्ती किए गए। नेहरू अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती पचास मरीजों का इलाज चल रहा है।

भर्ती होने वालों में गोरखपुर के चार, महराजगंज के तीन, कुशीनगर व देवरिया के दो-दो तथा सिद्धार्थनगर व संतकबीरनगर के एक-एक मरीज हैं। इस साल बीते एक जनवरी से मेडिकल कालेज में 287 मरीज भर्ती हुए हैं जिनमें से 80 की मौत हुई है।