विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस नंबर न देने पर सीएमओ ने भेजी नोटिस

By Edited By:
Published: Sun, 29 May 2016 02:18 AM (IST)

गोरखपुर : बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती एक मरीज को एईएस नंबर न देने पर सीएमओ ने नेहरू अस्पताल के एसआ

News Article Hero Image

गोरखपुर : बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती एक मरीज को एईएस नंबर न देने पर सीएमओ ने नेहरू अस्पताल के एसआइसी को नोटिस भेजी है। इसके बाद एईएस नंबर देने के साथ आगे ऐसी गलती रोकने के लिए मेडिकल कालेज स्थित नेहरू अस्पताल प्रशासन हरकत में आ गया है।

पिपराइच निवासी ढाई वर्षीय खुशबू इस साल 23 अप्रैल को भर्ती हुई। दोपहर एक बजे मौत हो गई, लेकिन उसे डेथ सर्टिफिकेट पर एईएस पर नंबर नहीं दिया गया। मृतका के पिता सीएमओ कार्यालय में मुआवजा लेने पहुंचे, तो यह बात सामने आई। इसके बाद सीएमओ की तरफ से नेहरू अस्पताल के एसआइसी को नोटिस भेजी गई, जिसके बाद एईएस नंबर दिया गया।

उधर मेडिकल कालेज में इस तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए नेहरू अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने बाल रोग के विभागाध्यक्ष को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि अस्पताल में भर्ती होने वाले इंसेफ्लाइटिस मरीजों को एईएस नंबर के आवंटन में कई विसंगति हो जाती है। एईएस से मृत मरीजों की रिपोर्टिग में भी कभी-कभी भिन्नता हो रही है। वर्तमान में कई शिकायतें हुई हैं और शासन स्तर से भी पूछताछ हो रही है। विभागाध्यक्ष से कहा गया है कि वह अपने स्तर से विभाग यह व्यवस्था करें कि इंसेफ्लाइटिस के जिन मरीजों को एईएस नंबर आवंटित किया जाना है, उसे संबंधित वार्ड के रजिस्टर में प्रतिदिन अंकित कर दें एवं एईएस की रिपोर्टिग टीम को उपलब्ध करा दें जिससे एईएस रिपोर्टिग टीम रजिस्टर में अंकित एईएस के मरीजों की सूची के अनुसार एईएस नंबर आवंटित कर सके।

इस संबंध में नेहरू अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा.एके श्रीवास्तव ने कहा कि एक मरीज को एइएस नंबर न दिए जाने की बात सामने आने के बाद बाल रोग विभाग के अध्यक्ष को इस संबंध में पत्र भेजा गया है। संबंधित मरीज को नंबर आवंटित कर दिया गया है।