यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस ने ली पांच और जानें
जागरण संवाददाता, गोरखपुर पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे मे

जागरण संवाददाता, गोरखपुर
पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में नौ नए मरीज भर्ती किए गए, जबकि पांच अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 98 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन पांच मासूमों की मौत हुई है, उनमें गोरखपुर की चार साल की ईशा व दो साल की चांदनी, कुशीनगर ढाई साल की सोना व सलीहा तथा सिद्धार्थनगर के चार साल के आफताब आलम शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर व देवरिया के दो-दो, कुशीनगर के तीन तथा महराजगंज व सिद्धार्थनगर के एक-एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक मेडिकल कालेज में 1431 मरीज भर्ती हुए हैं, जिनमें से 314 की मौत हुई है।
