यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस ने ली पांच और जानें
-चौबीस घंटे में नौ नए मरीज भर्ती - नेहरू अस्पताल में चल रहा 112 मरीजों का इलाज लोगो- इंसेफ्लाइटि

-चौबीस घंटे में नौ नए मरीज भर्ती
- नेहरू अस्पताल में चल रहा 112 मरीजों का इलाज
लोगो- इंसेफ्लाइटिस
जागरण संवाददाता, गोरखपुर
पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस से स्थिति गंभीर है। पिछले चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में नौ नए मरीज भर्ती हुए, जबकि पांच अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 112 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन पांच लोगों की मौत हुई है, उनमें कुशीनगर के नौ वर्ष के अनुज व तीन साल की अंजनी, सिद्धार्थनगर की तीन साल की साधना तथा बिहार की साढ़े नौ साल की नाहिद तथा आठ साल की प्रीति शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के तीन, कुशीनगर के दो तथा बस्ती, संतकबीरनगर, देवरिया व सिद्धार्थनगर के एक-एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 1386 मरीज भर्ती हुए हैं जिनमें से 296 की मौत हुई है।
