यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस से एक की मौत
जागरण संवाददाता, गोरखपुर पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे मे

जागरण संवाददाता, गोरखपुर
पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में इक्कीस नए मरीज भर्ती किए गए जबकि कुशीनगर की तेरह वर्षीय निर्जला की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 123 मरीजों का इलाज चल रहा है।
भर्ती होने वालों में गोरखपुर के पांच, कुशीनगर के छह, देवरिया, बिहार व संतकबीरनगर के दो-दो तथा बस्ती, महराजगंज, बलिया व आजमगढ़ के एक-एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 1343 मरीज भर्ती हुए हैं जिनमें से 284 की मौत हुई है।
