विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस ने ली एक की जान

By Edited By:
Published: Wed, 07 Oct 2015 08:45 PM (IST)

जागरण संवाददाता, गोरखपुर पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे मे

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गोरखपुर

पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में बारह नए मरीज भर्ती हुए जबकि कुशीनगर के साढ़े तीन साल के आदित्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 96 मरीजों का इलाज चल रहा है।

भर्ती होने वालों में गोरखपुर के चार तथा बस्ती, कुशीनगर,महराजगंज व देवरिया के एक-एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अब तक बीआरडी मेडिकल कालेज में 1260 मरीज भर्ती हुए हैं जिनमें से 271 की मौत हुई है।