यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस से चार और मौतें
- बीआरडी मेडिकल कालेज में चौबीस घंटे में बाइस नए मरीज भर्ती जागरण संवाददाता, गोरखपुर पूर्वाचल मे

- बीआरडी मेडिकल कालेज में चौबीस घंटे में बाइस नए मरीज भर्ती
जागरण संवाददाता, गोरखपुर
पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के कहर से स्थिति गंभीर बनी हुई है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में बाइस नए मरीज भर्ती किए गए जबकि चार अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 93 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन चार लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर की साढ़े तीन साल की शब्बा, चार साल के रतन व सत्ताइस साल की विजयंती तथा महराजगंज के छह महीने के अमित शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के छह, कुशीनगर के चार, सिद्धार्थनगर के तीन, देवरिया व महराजगंज के दो-दो तथा बस्ती, संतकबीनगर, बिहार, आजमगढ़ व मऊ के एक-एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 1249 मरीज भर्ती हुए हैं जिनमें से 270 की मौत हुई है।
