यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस ने ली चार और जानें
जागरण संवाददाता, गोरखपुर पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे मे

जागरण संवाददाता, गोरखपुर
पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में पांच नए मरीज भर्ती किए गए जबकि चार अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 84 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन चार लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर की दो साल की सविता, कुशीनगर के चार साल के गुलशन, संतकबीरनगर के पचास साल के अशोक व बिहार की दो वर्षीय पुष्पा शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के तीन तथा संतकबीरनगर व महराजगंज के एक-एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 1227 मरीज इलाज के लिए भर्ती हुए हैं जिनमें से 266 की मौत हुई है।
