यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस ने ली दो और जानें
जागरण संवाददाता, गोरखपुर पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे मे

जागरण संवाददाता, गोरखपुर
पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में तेरह नए मरीज भर्ती किए गए जबकि दो अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 86 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन दो मासूमों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर की ढाई वर्षीय कविता व बिहार के तीन महीने के सोहन शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर व कुशीनगर के चार-चार तथा संतकबीरनगर, बस्ती, देवरिया, सिद्धार्थनगर व बिहार के एक-एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 1222 मरीज इलाज के लिए पहुंच चुके हैं जिनमें से 262 की मौत हुई है।
