विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस ने ली सात और जानें

By Edited By:
Published: Sat, 03 Oct 2015 06:20 PM (IST)

जागरण संवाददाता, गोरखपुर पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के कहर से स्थिति गंभीर बनी हुई है। बीते चौबीस घ

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गोरखपुर

पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के कहर से स्थिति गंभीर बनी हुई है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में आठ नए मरीज भर्ती किए गए जबकि सात अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 81 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन सात लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर की सात वर्षीय अंकिता, देवरिया के पंद्रह वर्षीय अभिषेक व पचीस साल की जूही, सिद्धार्थनगर के चार साल के अतुल, पंद्रह साल के विनोद तथा सात साल के सुग्रीव तथा कुशीनगर के पांच वर्षीय अतुल कुमार शामिल हैं। भर्ती होने वालों में सिद्धार्थनगर के तीन, बिहार के दो तथा देवरिया व महराजगंज के एक-एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 1209 मरीज इलाज के लिए भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 260 की मौत हुई है।