विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस ने ली तीन और जानें

By Edited By:
Published: Wed, 30 Sep 2015 06:42 PM (IST)

जागरण संवाददाता, गोरखपुर पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गोरखपुर

पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में दस नए मरीज भर्ती किए गए जबकि तीन अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 95 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन तीन लोगों की मौत हुई है उनमें कुशीनगर के सात साल के गोलू, संतकबीरनगर की पांच वर्षीय खुशी व बिहार की अठारह साल की सीमा शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के दो, सिद्धार्थनगर के तीन तथा कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज, नेपाल व बिहार के एक-एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 1184 मरीज इलाज के लिए पहुंच चुके हैं जिनमें से 249 की मौत हुई है।