यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस से चौबीस घंटे में सात मौतें
जागरण संवाददाता,गोरखपुर पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के कहर से स्थिति गंभीर बनी हुई है। बीते चौबीस घं

जागरण संवाददाता,गोरखपुर
पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के कहर से स्थिति गंभीर बनी हुई है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में छह नए मरीज भर्ती किए गए जबकि सात अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 97 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन सात लोगों की मौत हुई है, उनमें गोरखपुर की तीन साल की आरुषि, कुशीनगर के दस साल के धर्मराज, डेढ़ साल के अभिषेक व दो साल के खेसारी, सिद्धार्थनगर के चार साल के विशेष, देवरिया के दो साल के चांद व बिहार के सात वर्षीय निक्की शामिल हैं। भर्ती होने वालों में कुशीनगर के तीन, महराजगंज के दो तथा देवरिया के एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 1174 मरीज भर्ती हुए हैं जिनमें से 246 की मौत हुई है।
