विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस ने ली दो और जानें

By Edited By:
Published: Sun, 27 Sep 2015 06:22 PM (IST)

जागरण संवाददाता, गोरखपुर पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे मे

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गोरखपुर

पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में सत्रह नए मरीज भर्ती किए गए जबकि दो अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 111 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन दो लोगों की मौत हुई है उनमें संतकबीरनगर की चौदह वर्षीय फातिमा व बिहार की आठ साल की शालिनी शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के तीन, कुशीनगर व देवरिया के पांच-पांच और बस्ती, बिहार, महराजगंज व नेपाल के एक-एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 1150 मरीज भर्ती हुए हैं जिनमें से 234 की मौत हुई है।