यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस ने ली पांच और जान
जागरण संवाददाता, गोरखपुर पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के कहर से स्थिति गंभीर बनी हुई है। पिछले चौबीस

जागरण संवाददाता, गोरखपुर
पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के कहर से स्थिति गंभीर बनी हुई है। पिछले चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में आठ नए मरीज भर्ती किए गए जबकि पांच अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 115 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन पांच लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर के आठ साल के शिवम, कुशीनगर की तीन वर्षीय अंजलि, संतकबीरनगर के आठ साल के अफकान, देवरिया के डेढ़ साल के अभय तथा बिहार के चालीस साल के नियाज शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के तीन, बिहार के दो तथा कुशीनगर, देवरिया व सिद्धार्थनगर के एक-एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 1133 मरीज भर्ती हो चुके हैं, जिनमें से 232 की मौत हुई है।
