विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाटिस से दो और बच्चों की मौत

By Edited By:
Published: Fri, 25 Sep 2015 06:42 PM (IST)

जागरण संवाददाता, गोरखपुर: इंसेफ्लाटिस से बच्चों की मौत का सिलसिला जारी है। चौबीस घंटे में यहां मेड

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गोरखपुर:

इंसेफ्लाटिस से बच्चों की मौत का सिलसिला जारी है। चौबीस घंटे में यहां मेडिकल कालेज में दो और ने दम तोड़ दिया। इनके नाम हैं-आकाश (4)-कुशीनगर और जया (13)संतकबीर नगर। इसी दौरान इलाज के लिए 15 रोगी भी भर्ती हुए। भर्ती होने वालों में देवरिया के 4, संतकबीरनगर, गोरखपुर एवं बस्ती के 2-2 और महराजगंज, कुशीनगर, नेपाल, बिहार और बलिया के 1-1 मरीज हैं। जनवरी से लेकर अब तक सिर्फ मेडिकल कालेज में भर्ती 1125 रोगियों में से 226 की मौत हो चुकी है। यहां इलाज के लिए अब भी 120 मरीज भर्ती हैं।

----------